फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव में शुक्रवार की सुबह सफाई करते समय टेबल फैन में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई। उसे उपचार के लिए परिजन पीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव निवासी कलावती 37 पत्नी पप्पू पनिका शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब अपने कच्चे मकान में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान घर में रखे टेबल फैन को हटाते समय पंखे में करंट आने से महिला गंभीर रूप से झुलसकर कर अचेत हो गई। महिला की बड़ी बेटी चंदा ने मां को देखकर पिता को आवाज लगाई। आवाज सुनकर महिला के पति पप्पू और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में एंबुलेंस सेवा पर फोन कर महिला को उपचार के लिए अचेतावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया ले गए। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका को पांच पुत्री और दो पुत्र हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें