मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट शिवशंकरी धाम के पास बुधवार की देर शाम ईंट-भट्ठे के गड्ढे में भरे बरसात के पानी में डूबकर महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेखा देवी (40) पत्नी सोमारू निवासिनी बघेडी थाना अदलहाट अपने पति के साथ परसोधा बाजार में मछली बेचने आई थी।
मछली बेचकर वह शिवशंकरी धाम से होते हुए घर वापस जा रही थी कि रास्ते में अचानक उसका पैर फिसल गया और पास ही स्थित एक ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में चली गई। गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। जिसमें डूबकर उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।