फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुती की दुकान निरस्त, पटेवर व खमरिया की जमानत राशि जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को बहुती ग्राम सभा की दुकान निरस्त कर दी। साथ ही पटेवर व खमरिया के कोटेदारों की दो-दो हजार रुपये जमानत राशि जब्त कर चेतावनी दी गई। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में लाकडाउन के समय कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की ग्रामीणों द्वारा बार-बार की गई शिकायत को तत्कालीन एसडीएम विमल कुमार दूबे ने गंभीरता से लेते हुए कोटेदारों के विरुद्ध जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी की टीम द्वारा की गई गहनता पूर्वक जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी कार्यालय भेजा गया था। जिलाधिकारी का आदेश मिलने पर उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद ने सोमारू यादव की बहुती की दुकान को निरस्त करते हुए रमेश यादव पटेवर मड़िहान की दुकान की जमानत राशि जब्त कर चेतावनी दी । खमरिया की कोटेदार निशा देवी पर भी गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाया था कि ई-पास मशीन से अनाज खारिज होने के बावजूद लाभार्थियों को बहाना बनाकर वापस कर दिया जाता था। उनकी भी जमानत राशि जब्त की गई। निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि एक भी लाभार्थी राशन से वंचित नही रहेंगें। कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि जिसका अंगूठा मशीन में मैच नहीं करता। उसे महीने के अंतिम दिन घर से बुलाकर अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें