फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चेचरी मोड़ के बीच स्थित ढाबा के पास बृहस्पतिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के धूरकर निवासी अतवारी (70) पत्नी कांता प्रसाद अपने पुत्र नंदलाल मौर्या (45) के साथ बाइक से चुनार थाना क्षेत्र के चेराकेपुरा गांव अपने रिश्तेदार रामकेश मौर्या के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में चचेरी मोड़ के पास शाम लगभग साढ़े छह बजे पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही अतवारी की मौत हो गयी। पुत्र नंदलाल मौर्या बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें