फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला और बालक की मौत

Mon, 28 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के समदपुर गांव के पास जर्जर सड़क के चलते बाइक से गिरकर 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मौत की जानमारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया
विज्ञापन


लल्लू राम पांडेय निवासी विश्वकर्मा कालोनी कदवां चितईपुर वाराणसी अपनी पत्नी अंसूना पांडेय को बाइक पर बैठाकर मिर्जापुर से वाराणसी जा रहे थे। वह जैसे ही चुनार के समदपुर गांव के पास पहुंचे कि सड़क पर मौजूद गडढे में बाइक चली जाने से पीछे बैठी उनकी पत्नी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उन्हें चचेरीमोड़ स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
 
वहीं अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल महाल गाम पंचायत स्थित सियरहा गांव के पास रविवार की सुबह सफारी से कुचलकर तीन वर्षीय बालक हिमताज पुत्र महंगी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने चालक व गाड़ी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। परिवार के अनुसार रविवार की सुबह दस बजे बालक घर के खेल रहा था इसी दौरान आई सफारी ने उसको कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें