फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की शिनाख्त के बाद पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के नदिहार गांव में रेलवे लाइन के पास कुएं में शनिवार को मिले शव की पहचान तेलियापुर गांव निवासी रणजीत के रूप में हुई है। उसकी पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी महिला चंदा देवी ने मंगलवार को शाम को थाने में तहरीर देर बताया कि सोनभद्र के हिन्दुआरी स्थित उसके मायके में 14 जून को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह गई थी। 13 जून को अपने पति से फोन द्व-रा बात किया, पर 14 जून से उसके पति का फोन बंद बताने लगा। बीते शनिवार को कुंए में लाश मिलने पर उसने मोबाइल में शव का फोटो देखा तो आशंका हुआ। वह अपने ससुराल तेलियापुर आ गई। जब उसका पति घर पर नहीं मिला तो घर वालों से पूछताछ करने लगी। इसके बाद शव की शिनाख्त किया। इसके बाद चंदा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को कुंए में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मड़िहान थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें