राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पति और पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे वह अचेत हो गई। तालर गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति और कुंड़ी गांव में पत्नी ने जहर खा लिया।
क्षेत्र के तालर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रमोद पुत्र सुक्खू का मंगलवार की सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रमोद ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अचेत होने पर हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय कुंती देवी पत्नी राम नवमी यादव ने भी सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे भी सीएचसी ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत पहले से बेहतर है।