थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव निवासी महिला मुन्नी देवी पत्नी बाबूलाल धरकार शुक्रवार को थाने पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क पर जेठ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।
तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन वर्ष पूर्व गांव की आशा ने यह कहते हुए एक हजार रुपये लिया था कि बच्चा पैदा होने के बाद तुम्हें पांच हजार रुपये दिलवाऊंगी, लेकिन आज तक रुपये नहीं दिया। आशा से अपने दिए गए एक हजार रुपये मांगने के लिए गई थी। इसी बात से नाराज होकर जेठ गाली गलौज देने लगे। मना करने पर उसे पीटा, जिससे उसे चोट लगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।