फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ हुआ मिसेज इंडिया निधि सिंह का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दिल्ली में आयोजित मिसज इंडिया वन इन मिलियन ग्रांड फ़िनाले में मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर जिले में लौटीं निधि सिंह का ढोल नगाड़ों की थाप से स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर उनके प्रशंसकों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

नगर के आमघाट हुरुआ स्थित सनबीम स्कूल की एक्टिविटी कोआर्डिनेटर निधि सिंह ने दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों में लगभग पांच सौ महिलाओं के बीच यह ताज अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सुंदरता, फ़िटनेस के साथ साथ पर्सनालिटी, इंटेलिजेन्स, डिसप्लिन, टैलेंट और व्यवहार को भी परखा जाता है। पूर्व मिसेज इंडिया वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने निधि सिंह को ताज पहनाया। निधि सिंह का जन्म और पढ़ाई लिखाई कोलकाता से हुई है और शादी के बाद वह मिर्जापुर में रह रही हैं। उनके पति जितेंद्र सिंह दवा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। उनके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें