फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले सील होगी सीमा

Sun, 05 Mar 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
एसवाईएल विवाद के चलते पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीन दिन पहले ही जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। बड़े वाहनों के आने जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। शराब की दूकानों की भी 72 घंटे पहले से चेकिंग शुरू करा दी जाएगी। अवैध शराब मिलने पर दूकान सील कर दी जाएगी। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत  कोई भी व्यक्ति तत्काल प्रशासन के 9978405047 तथा 9454404025 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। 

आठ मार्च को जिले में विधान सभा की पांच सीटों के लिए होने वाले मतदान को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। जनपद में सभी बार्डरों को पांच मार्च की शाम से सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बैरिकेडिंग लगा कर वाहनों को चेक किया जाएगा। फ़्लैग मार्च, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, होटल, ढाबे समेत अन्य स्थानों की चेकिंग शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने को कहा। ताकि मिर्जापुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि गैरजनपद के जो भी लोग हैं वह मतदान तक इस जिले में नहीं रहें। वह अपने घर चले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें