फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फेंक दिए टमाटर

Sat, 04 Mar 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सड़क पर फेंका टमाटर
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र टमाटर उत्पादन की सबसे बड़ी मंडी कहा जाता है, लेकिन यहां के किसानों को उनकी मेहनत और उपज का ही समुचित लाभ नही मिल रहा है, नौबत यहां तक आ पहुंची है कि किसानों को औने-पौने दामों में किसान अपनी फसल को बेचने को मजबूर हैं। 
  शुक्रवार को दोपहर में नदिहार गांव स्थित शाहगंज तिराहे पर धनसिरिया गांव के किसानों ने अपना उत्पाद सही दाम नहीं मिलने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तिराहे पर ला कर पटक दिया। किसाना ने कहा कि यदि ऐसे हमारा शोषण होता रहा तो हमलोग आत्महत्या नहीं करेंगे लेकिन अपना उपज लाकर सड़क पर फेंकते रहेंगे। किसान अपने उत्पाद को बेचने के लिए मंडी दर मंडी ठोकरे खा रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, प्रत्याशी घर-घर जा रहे हैं, लेकिन राजगढ़ में किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। विधानसभा चुनाव के बावजूद किसानों का दर्द सुनने वाला कोई नही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 राजनेताओं द्वारा चुनाव के समय यह कहा जाता है कि हमारी सरकार बनने पर इस क्षेत्र में टमाटर सॉस की फैक्ट्री खोली जायेगी, पर चुनाव बीत जाने पर सब भूल जाते है। किसानों का कहना है कि हमारा शोषण कब तक होता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें