फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के खिलाफ थाने गई पत्नी, जा रहा था चौथी बार शादी करने

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। चौथी शादी करने जा रहे अधेड़ के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब तीसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई और अधेड़ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। क्षेत्र के हनुमान मंदिर पर सोमवार की शाम को चौथी शादी कर रहे अधेड़ को पुलिस ने तीसरी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधेड़ के साथ उसके साथियों को भी पकड़कर थाने ले आई। मंगलवार को पुलिस ने अधेड़ और उसके साथियों को 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के कोलना गांव निवासी एक अधेड़ तीन शादी कर चुका है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और दूसरी पत्नी को उसने छोड़ दिया। तीसरी शादी उसने वाराणसी निवासी महिला से किया। इससे उसको दो पुत्र है। इसके बाद भी अधेड़ चौथी शादी कर रहा था। अधेड़ सोमवार की शाम को अपने साथियों के साथ मड़िहान के एक गांव निवासी युवती के साथ राजगढ़ के हनुमान मंदिर पर शादी करने के लिए पहुंचा था। यह बात उसकी तीसरी पत्नी को पता चल गई। वह पुलिस को लेकर मंदिर पर पहुंची। पहले तो पति ने विरोध कर धमकाया, पुलिस के आने पर शांत हुआ। पुलिस दुल्हे और उसके साथियों को पकड़कर थाने ले आई और सभी का 151 में चालन कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि शादी करने वाले ने तीसरी पत्नी से तलाश के कागजात दिखाए। पत्नी तलाश देने से इससे इनकार किया और मारपीट की तहरीर दिया। मारपीट मामले में चालान किया गया।
राजगढ़ मड़िहान थाना क्षेत्र के एज गांव स्थित हनुमान मंदिर पर चौथी शादी कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तीसरी पत्नी के शिकायत पर मड़िहान पुलिस ने गिरफ्तार कर 151 में चालान कर दिया है। चुनार क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मड़िहान तहसील के कलवारी क्षेत्र की लड़की के साथ चुनार क्षेत्र के लड़के ने अपनी तीसरी पत्नी जो दो बच्चों की मां भी है, को अंधेरे में रखकर नई लड़की को अपना शिकार बनाकर उससे राजगार क्षेत्र के एक मंदिर में आकर शादी कर रहा था। जब यह बात उसके पत्नी को चली तो वह पुलिस के साथ मौके पर आ धमकी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मड़िहान थाने ले आई। जहां पर पांच लोगों को धारा 151में चालान कर दिया है। इस बात को लेकर क्षेत्र में जोर शोर से चर्चाएं आम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें