फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने साथ चलने से किया मना तो युवक ने ससुराल ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा (मिर्जापुर)। मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा गांव में होली पर पत्नी की विदाई कराने आए युवक ने बुधवार की सुबह पत्नी के साथ चलने से मना करने पर खुद को आग के हवाले कर दिया। पत्नी अपनी मां के साथ घर के बाहर थी। घर से युवक का शोर सुनकर धुआं निकलता आस-पास के लोगों की मदद से उसे पीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी राजेश(25) का विवाह मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा गउांव निवासी बालनाथ की पुत्री अर्चना से हुआ है। दोनों को दो वर्ष का पुत्र शिवम और छह माह की पुत्री किरन है। अर्चना कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। पति राजेश सोमवार को होलिका दहन पर पत्नी की विदाई के लिए ससुराल पहुंचा। पत्नी ने कहा कि होली के बाद वह ससुराल जाएगी। इस पर पति भी ससुराल में रुक गया। बुधवार की सुबह राजेश ने पत्नी से चलने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात पर दोनों की बहस हो गई। विवाद के बाद अर्चना घर के बाहर अपनी मां गुड़िया के पास जाकर बैठ गई। गुड़िया मूक बधिर है। उसे पता भी नहीं चला कि पुत्री और दामाद के बीच क्या हुआ। घर के अंदर उस समय कोई नहीं थी। मानसिक रूप से कमजोर ससुर बाहर थे और साला अमरनाथ सैलून पर गया था। इस पर पत्नी के विवाद के बाद घर के अंदर मौजूद राजेश ने केरोसिन अपने ऊपर उंड़ेल लिया और आग लगा ली। आग लगने के बाद राजेश की चीख सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तो देखा घर से धुआं निकल रहा है। इस पर किसी तरह से ग्रामीणों ने आग बुझाकर उसे पीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख कर डाक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। अर्चना के भाई अमरनाथ ने बताया कि उसकी बहन ने ससुराल जाने से मना किया तो राजेश ने आग ली। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें