फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में बीते दिनों गुजरात से लौटे पति ने किसी दूसरे से प्रेम प्रसंग चलने की आशंका होने पर पत्नी से पूछताछ की। इस पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई करा दी। पिटाई से पति की मौत हो गई। पति के भाई को शक हुआ तो उसने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार अपने भाई विशाल विजय सिंह के साथ गुजरात में रहते थे। इस बीच मनीष की पत्नी का गांव के अभय सिंह उर्फ नथुनी से प्रेम संबंध हो गया। बीते 17 मार्च को मनीष अपने भाई के साथ घर आया। पत्नी के प्रेम प्रसंग की आशंका होने पर पत्नी से पूछताछ की। इसके बाद रात में पत्नी ज्योत्सना उर्फ मोनी ने अपने प्रेमी अभय सिंह के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। इसमें मनीष की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में 22 मार्च को मनीष के भाई विशाल विजय ने थाने में तहरीर देकर ज्योत्सना और उसके प्रेमी अभय सिंह पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मनीष की पत्नी ज्योत्सना का गांव के अभय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मनीष को हुई तो पत्नी ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। मनीष के भाई की तहरीर पर आरोपी ज्योत्सना और उसके प्रेमी अभय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें