फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शराब की दुकान खोलवाने पहुंची पुलिस तो धरने पर बैठी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। चैनपुरा ग्राम पंचायत के हमीदपुर गांव स्थित बस्ती के पास बंद देशी शराब की दुकान खुलवाने रविवार को पहुंची आबकारी व पुलिस की टीम को देखते ही महिलाएं नाराज हो गईं। नारेबाजी करते हुए दुकान के पास ही धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

देशी शराब की दुकान के पास महिला से हुई छेड़खानी की शिकायत पर बीते 28 मई को ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने प्रदर्शन कर शराब की दुकान को बंद करा दिया था। रविवार दोपहर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर पांच दिनों से बंद देशी शराब की दुकान फिर से खोलवा दिया। नाराज महिलाए नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गई। सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव भी पहुंच गई। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। देशी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने डीएम संबोधित पत्रक सीओ को सौंपा। समाचार लिखे जाने तक महिलाएं शराब की दुकान को बंद कराने की मांग पर अड़ी रहीं। धरने पर सोनी देवी, गुड़िया देवी, बेबी देवी, बादामी देवी, लक्ष्मीना देवी, पार्वती देवी, रजनी देवी, लाची देवी, संगीता देवी, शेखर बियार, नागेंद्र बियार, जंगी बियार, विनोद कुमार सहित काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं और शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें