फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फोन पर बात करते देखा तो गले पर तवे से वार कर पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव में बुधवार की दोपहर पत्नी रूपा विश्वकर्मा (29) को किसी से फोन पर बात करते देख रोहित विश्वकर्मा ने आपा खो दिया। गुस्साए पति ने तवे से पत्नी के गले पर वार कर दिया। इससे पत्नी का गला कट गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी नितेश सिंह के मुताबिक, क्षेत्र निवासी रोहित विश्वकर्मा कई वर्ष से जयपुर में नौकरी करता है। उसे नौ वर्ष का पुत्र और पांच वर्ष की पुत्री है। घर पर उसकी पत्नी रूपा विश्वकर्मा (29) बच्चों के साथ रहती थी। सात दिन पहले रोहित जयपुर से घर आया है। रोहित को शक था कि उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी का किसी से संबंध बन गया है। बुधवार की दोपहर में बच्चे स्कूल में थे। पति भी बाहर गया था। इस दौरान पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। रोहित ने पत्नी रूपा को किसी से फोन पर बात करते रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पास में रखे तवे से रोहित ने रूपा के गले पर वार कर दिया। इससे रूपा का गला कट गया और उसकी मौत हो गई।
सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर, देहात कोतवाल सदानंद सिंह पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति रोहित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



इनसेट

व्यस्त रहता था पत्नी का फोन
मिर्जापुर। पुलिस के अनुसार, रोहित को पत्नी रूपा पर काफी समय से शक था। वह जयपुर से फोन करता था तो पत्नी का फोन व्यस्त रहता था। इस बात को लेकर फोन पर भी कई बार विवाद हो चुका था।
000
वर्जन
पति को पत्नी का किसी से संबंध होने का शक था। बुधवार को पत्नी के किसी से फोन पर बात करते समय विवाद हुआ। इसके बाद पति ने तवे से पत्नी पर वार कर दिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। आरोपी पति को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें