फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। शनिवार सुबह ही धूप खिल गई। 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इसके कारण दिनभर लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। शाम होते ही गलन में वृद्धि हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। इससे मौसम में परिवर्तित नियमित देखा जा सकता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते तीन दिनों से मौसम साफ है। इसका मुख्य कारण है कि पश्चिमी विक्षोम का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। कभी कभार कोहरे की स्थिति बन सकती है। ज्यादातर मौसम साफ ही रहेगा। बताया जिले में बृहस्पतिवार से ही मौसम साफ है, शनिवार सुबह ही धूप खिली, लेकिन 14 किमी के रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण दिनभर सिहरन का अहसास हुआ। यह मौसम गेंहू, चना, मटर के फसल के लिए उत्तम हुआ है। चिकित्सकों का कहना है कि यह मौसम सेहत के लिए नुकसान दायक है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें