फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी दरबार में पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने टेका मत्था

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन के बाद बाहर विंध्य कॉरिडोर की भव्यता निहारते पश्चिम बंगाल शहरी व - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विंध्याचल। पश्चिम बंगाल सरकार के शहरी विकास, नगर पालिका मामले एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री उमेश राय ने रविवार देर रात मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार पहुंचे। पुराने वीआईपी मार्ग पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने एक होटल में कुछ देर विश्राम के बाद पूजन सामग्री के साथ वीआईपी गेट से मंदिर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंत्री ने सबसे पहले भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन किया। गर्भगृह में पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित भैरव बाबा के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने विंध्य कॉरिडोर की भव्यता और दिव्यता का अवलोकन के बाद सराहना की। पूजन की व्यवस्था पुरोहित अभिनव मिश्रा ने कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें