- 53वीं अंतर वाहिनी पीएसी राइफल, पिस्तौल शूटिंग एवं आर्म्स एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता का आयोजन
मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक की ओर से आयोजित 53वीं अंतर वाहिनी पीएसी राइफल, पिस्तौल शूटिंग एवं आर्म्स एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को चुनार फायरिंग बट पर शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 10 टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी दक्षता और कौशल का प्रदर्शन किया।
पीएसी के विनय ने बताया कि 15 गज पिस्टल स्पर्धा में आरक्षी चालक चंद्रेशधर दूबे (20वीं वाहिनी, आजमगढ़) प्रथम, प्लाटून कमांडर दुर्गेश सिंहर (12वीं वाहिनी, फतेहपुर) द्वितीय तथा प्लाटून कमांडर दिवाकर रॉय (39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर) तृतीय स्थान पर रहे।
25 गज पिस्टल स्पर्धा में आरक्षी चालक चंद्रेशधर दूबे (20वीं वाहिनी, आजमगढ़) प्रथम, प्लाटून कमांडर अंकित सिंह (36वीं वाहिनी, वाराणसी) द्वितीय तथा प्लाटून कमांडर सुनील कुमार (39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर) तृतीय स्थान पर रहे।
30 गज पिस्टल स्पर्धा में प्लाटून कमांडर दिवाकर रॉय (39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर) प्रथम, आरक्षी चालक चंद्रेशधर दूबे (20वीं वाहिनी, आजमगढ़) द्वितीय तथा प्लाटून कमांडर सुनील कुमार (39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर) तृतीय स्थान पर रहे।
50 गज पिस्टल स्पर्धा में आरक्षी चालक चंद्रेशधर दूबे (20वीं वाहिनी, आजमगढ़) प्रथम, प्लाटून कमांडर सुनील कुमार (39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर) द्वितीय तथा प्लाटून कमांडर दिवाकर रॉय (39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर) तृतीय स्थान पर रहे।
राइफल पुरानी स्पर्धा स्नैप 300 गज में आरक्षी सुरेंद्र सिंह (37वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर) प्रथम, आरक्षी किसन यादव (20वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर) द्वितीय तथा आरक्षी सत्यदेव पाल (48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र) तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर उप सेनानायक देवेंद्र सिंह, सहायक सेनानायक उस्मान, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह, पीसी महेंद्र नाथ, पीसी संजीव यादव सहित अन्य मौजूद रहे।