फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लहुरियादह समेत 142 गांवों में 12 दिन से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। जल जीवन मिशन के तहत इनटेक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को वोल्टेज के चलते बिजली आपूर्ति में दिक्कत के कारण 12 दिन से लहुरियादह समेत 142 गांवों में जलापूर्ति ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अहुगी कला में बने इनटेक वेल के वाटर पंप से पहले गुर्गी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी पहुंचाया जाता है। यहां पानी को शुद्ध करने के बाद अहुगी खुर्द स्थित सीडब्ल्यूआर नंबर दो में भेजा जाता है। वहां से गलरा स्थित सीडब्ल्यूआर नंबर पांच में पानी पहुंचता है। इसके बाद पंप के माध्यम से देवहट (ड्रमंडगंज) स्थित सीडब्ल्यूआर नंबर आठ में पानी पहुंचता है। वहां से ऊंचाई पर स्थित लहुरियादह गांव समेत आसपास के कई और गांवों में जलापूर्ति होती है। बताया जा रहा है कि वोल्टेज की समस्या के कारण इनटेक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, अहुगी खुर्द तथा गलरा के सीडब्ल्यूआर में लगे सभी वाटर पंप नहीं चल पा रहे हैं। इसके चलते गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। कार्यदायी संस्था एनसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार का कहना है कि इनटेक वेल तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को सीधे बिजली उपलब्ध कराने के लिए हलिया पावर हाउस से अलग फीडर तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह बाद फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद नियमित रूप से जलापूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें