ब्लाक मुख्यालय पर तैनात चौकीदार बिना सूचना दिए एक हफ्ते से मुख्यालय से लापता है। बिना अवकाश गायब रहने पर बीडीओ ने तीन दिन का वेतन रोकने की कार्यवाही करते हुए डीडीओ को पत्र लिखकर उसका स्थानांतरण करने के लिए पत्र जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
ब्लाक मुख्यालय पर वर्षों से तैनात चौकीदार / स्वीपर मृत्युंजय 27 मई की शाम से बिना किसी सूचना के गायब है। जिससे ब्लाक मुख्यालय की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित है। फोन करने पर मोबाइल नंबर भी लगातार स्वीच आफ बता रहा। बीडीओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार के बिना सूचना के गायब हो जाने से काम प्रभावित हो गया है। गायब चौकीदार का 28 से 30 मई के बीच का वेतन रोकने की कार्यवाही करते हुए उसके स्थानांतरण के लिए डीडीओ को पत्र लिखा गया है।