सक्तेशगढ़। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण को गति देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राजगढ़ ब्लॉक के छीतमपुर गांव में ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। डीपीआरओ ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन को स्वावलंबन से जोड़ दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) संतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे। डीपीआरओ ने कहा कूड़ा ही पैसा देगा, बस उसे सही जगह देना है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यदि कूड़ा प्रबंधन को स्वावलंबन से जोड़ दिया जाए, तो गांव न केवल साफ होंगे, बल्कि आर्थिक रूप से समृद्ध भी होंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मीरा देवी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार उपाध्याय, सुभाष पटेल, सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे।