फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'राहुल मानसिक रूप से बीमार, इलाज कराना चाहिए', विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे असम के सीएम हिमंता बिस्वा

Tue, 17 Feb 2026 02:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्याचल पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कहा कि राहुल मानसिक रूप से बीमार, इलाज कराना चाहिए। असम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि असम की स्थिति बहुत नाजुक है। 
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मंदिर में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि कोई भी राहुल वादी नहीं हो सकता है। राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए। वह सोमवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्याचल आए थे। पत्रकारों से यह पूछे जाने पर कहा कि मणिशंकर अय्यर ने कहा कि वे राहुल गांधी राहुल वादी नहीं है, उन्होंने यह बात कही। 
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज व टीपू सुल्तान के मामले में पूछे जाने पर कहा कि दोनों कभी बराबर नहीं हो सकते। एक हिंदू का रक्षक था तो दूसरा हिंदू का भक्षक दोनों कभी बराबर नहीं हो सकते हैं। असम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि असम की स्थिति बहुत नाजुक है। हिंदू मुस्लिम की डेमोग्राफी में वहां पर 40 प्रतिशत मुस्लिम है, इनमें से चार प्रतिशत भारत के हैं, शेष 36 प्रतिशत किसी न किसी प्रकार से बांग्लादेश से संबंधित हैं। 

गौरव गोगोई के मामले में कहा कि उन्होंने सारे सबूत केंद्र सरकार को दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एनआरसी के मामले में कहा कि यह मामला न्यायालय के हवाले है। उन्होंने कहा कि वह यहां पर ढाई साल पूर्व आए थे, काफी बदल गया है और इस कायाकल्प के लिए यहां के विधायक जी, प्रदेश की सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री जी बधाई के पात्र हैं। मैं मां विंध्यवासिनी का सेवा करने आया हूं। इसके पूर्व विंध्याचल पहुंचने पर उनका विधायक रत्नाकर मिश्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अधिकारियों ने स्वागत किया। दर्शन पूजन धीरज मिश्रा ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें