फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने पर साबुन से अच्छी तरह से धोएं हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए थानाध्यक्ष अश्विन त्रिपाठी ने दुकानों पर किसी भी दशा में भीड़ न लगाने का आह्वान किया। थानाध्यक्ष शनिवार को थाना परिसर में व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्रावण मास में कांवर यात्रा न निकालने की अपील किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राहक और दुकानदारों से मास्क लगाकर ही बाहर निकलने पर बल दिया। वैश्विक महामारी से बचने के लिए लोगों को सजग करते हुए कहा बाहर से आने के बाद सभी लोग साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोकर ही अन्य कार्य करे। किसी से विवाद न करे। अपराधी किस्म के लोगों की जानकारी पुलिस को दे। उन्होंने लोगों से मोटर एक्ट का पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट अवश्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उमाशंकर गिरी, मंजय प्रसाद, उमेश गिरी, अवधेश जायसवाल, राकेश गुप्ता, सनी सिंह, नर्वेदेश्वर त्रिपाठी, बबलू सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें