फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा एप डाउनलोड कर ह्वाट्सएप पर जोड़ना आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विजयपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में खंड शिक्षाधिकारी डॉ. प्रभाशंकर पांडेय ने शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को निर्देशित किया कि सभी को छात्रों को ई-पाठशाला के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कराने के लिए दीक्षा एप डाउनलोड कर ह्वाट्सएप पर जोड़ना आवश्यक है। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से खराब हैंडपंप की मरम्मत व जो नल आदि टूटे हैं उनकी मरम्मत कराया जा सकता है। उन्होंने विद्यालयों के रंग-रोगन व शौचालयो के चमकाने पर बल दिया। खंड शिक्षाधिकारी ने कहाकि एमडीएम के फार्मेट पर बच्चों की सूची तैयार कर प्राधिकार पत्र सुलभ कराया जाए। मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यू डायस कोडयुक्त कराने तथा बच्चों के ड्रेस के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कपड़ा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में लाल बहादुर यादव, प्रेमशंकर मिश्र, प्रमोद कुमार व अमरेश शुक्ला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें