फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा

Mon, 29 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कोन के हरसिंगपुर स्थित जयदीप पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने मनोहारी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने अपने गायन, वादन, नृत्य एवं भावपूर्ण नाटकों की प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।

वार्षिक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडिशनल एडवोकेट जनरल उ.प्र. हाईकोर्ट अशोक पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं का विकास होता है। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत इस बात की है कि उसको सही दिशा प्रदान किया जाए।

विशिष्ट अतिथि अनिल पाठक ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों के बच्चे किसी भी मायने में शहरी क्षेत्र के बच्चों से कम नहीं हैं।             

 विशिष्ट अतिथि एएसपी नगर अशोक शुक्ल ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक शशिकांत मिश्र ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने जय गणेशा गीत पर सामूहिक नृत्य,बच्चों के फैंसी ड्रेस स्पर्धा, भावपूर्ण नाटक, देश भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य शबाना बानाें ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें