रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की ओर से शनिवार की शाम नगर के सबरी स्थित सांई गार्डेन में क्लब के मंडलाध्यक्ष रो. वेद प्रकाश की आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडलाध्यक्ष ने 11 महिलाओं को सिलाई मशीन व मच्छरदानी प्रदान किया।
मुख्य अतिथि क्लब के मंडलाध्यक्ष रो. वेद प्रकाश ने रोटरी क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के गरीब और असहायों की मदद करना ही क्लब का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सचिव अनिल अग्रवाल ने वर्ष भर किए गए कार्यों का आख्या प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समाज सेवा के लिए रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव द्वारा 11 हजार डालर यूएसडी का चेक मंडलाध्यक्ष को सौंपा गया।
क्लब के अध्यक्ष रो. अनुराग त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब द्वारा सहायक मंडलाध्यक्ष रो. मुकेश अग्रवाल ने क्लब के कार्यों व महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान मंडलाध्यक्ष को क्लब की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम का संचालन रो. मो. परवेज खान ने किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से राज बहादुर, दुर्गा चौधरी, शैलेंद्र कटारे, विक्रम जैन, शरद बंका, संजय कटारे, कौशलेश पांडेय, डा. सुकुमार, रमन पहवा, अमित आहूजा, आशीष मेहरोत्रा, कैलाशपति, मनीष सर्राफ, माता प्रसाद जायसवाल, रवि जैन, सचिन कटारे, रवि कल्याणी, उमा त्रिपाठी, सारिका जैन, रेनू अग्रवाल, अनूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।