फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निजीकरण के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की जिला इकाई ने नाराजगी जताई है। साथ ही इसके लिए निर्णायक संघर्ष की चेतावनी दी है। संगठन की मंगलवार को हुई बैठक में निजीकरण के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

फतहां स्थित संगठन के कार्यालय में हुई बैठक में एक स्वर से सभी ने संघर्ष का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जिन आंकड़ों के आधार पर कारपोरेशन पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्कॉम का निजीकरण कर रहा है, उसकी विश्वसनीयता संदिग्ध है। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की और उपभोक्ताओं एवं विद्युत कर्मियों के हित में प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की। अध्यक्षता इं. पंचधारी सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें