फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। खम्हरिया गांव में मंगलवार को सुबह एक व्यक्ति के घर के पास डेढ़ फीट लंबे मगरमच्छ के बच्चे को देख ग्रामीण भयभीत हो गए।
विज्ञापन

हलिया वन रेंज के खम्हरिया गांव में लालता यादव के घर के पास मंगलवार को सुबह लगभग डेढ़ फीट लंबा मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन रक्षक नीतू शर्मा के नेतृत्व में कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित अदवा बांध में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी हलिया अवध नारायण मिश्र ने बताया कि अदवा बांध के नजदीक गांव होने के कारण कहीं से भटककर मगरमच्छ का बच्चा चला गया होगा। उसे वनकर्मियों ने अदवा बांध में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें