फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारिश का इंतजार, बादलों की ओट से बरस रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आषाढ़ का आधा महीना बीतने को है, लेकिन बारिश का पता नहीं है। बादलों की ओट से आग बरस रही है। जिन दिनों खेतों में मेघों की गड़गड़ाहट और बारिश की रिमझिम सुनाई देनी चाहिए, उन दिनों बादलों की ओट से निकल रही तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है।
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी ने किसानों के साथ आमजन की चिंता भी बढ़ा दी है। 24 घंटे से न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है, जबकि 12 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था।
सुबह बादलों की मौजूदगी से बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप और छांव का सिलसिला जारी रहा।
दोपहर बाद तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। एसी, कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम नजर आए। शरीर से बहता पसीना थमने का नाम नहीं ले रहा था। बिजली कटौती के दौरान लोगों की परेशानी और बढ़ गई। घरों में घुटन महसूस होने पर लोग सड़कों और खुले स्थानों पर टहलते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों पर भी आवाजाही कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। कृषि प्रधान जिले में आषाढ़ की यह बेरुखी किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही है।
विज्ञापन

धान की रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में हरियाली लौट सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें