फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: पिस्टल सटाकर कहा- वोट दे दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा, बीडीसी को प्रमुख पद के दावेदार ने दी धमकी

Wed, 23 Jun 2021 01:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में सिटी ब्लॉक के एक बीडीसी ने ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार पर धमकाने का आरोप लगाया है। तहरीर देकर बताया कि प्रमुख पद के लिए दावेदारी ठोक रहे एक प्रत्याशी ने पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी।  कहा कि अगर वोट नहीं दोगे तो अंजाम बुरा होगा। 
विज्ञापन
बीडीसी को प्रमुख पद के दावेदार ने दी धमकी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीखों के एलान होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। वोटों को खरीदने के लिए दावतों का दौर चल रहा है। तरह-तरह के प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं।  इस बीच बुधवार को मिर्जापुर में सिटी ब्लॉक के एक बीडीसी ने ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार पर धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बीडीसी ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। देहात कोतवाली क्षेत्र के हिंदी पर्वतपुर निवासी बीडीसी नंदलाल ने तहरीर देकर बताया कि प्रमुख पद के लिए दावेदारी ठोक रहे एक प्रत्याशी ने अपने दो साथियों के साथ उसे लोहंदी स्थित अपने घर पर बुलवाया।

वोट देने के लिए पहले एक लाख रुपये दिया, फिर उसे छीन लिया। पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी।  कहा कि अगर वोट नहीं दोगे तो अंजाम बुरा होगा। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें