फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए निर्भीक होकर मतदान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गई। मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने व विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने शपथ ली कि हम देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम सदर तहसील में हुआ। मतदाता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता पर आधारित गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की। इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके पांच मतदाताओं को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र सदर व मझवां के तीन- तीन बीएलओ व सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को सफल बनाये रखने में वोटर लिस्ट का सही होने महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ से कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि वे वोटर लिस्ट को सही व त्रुटिपूर्ण बनायें। जिलाधिकारी ने कहा कि वोटर लिस्ट सही होने से चुनाव कराना आसान हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो गयी है या कोई मतदाता अपना निवास स्थान कहीं और बना लिया है तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हटाना सुनिश्चित करें। ताकि एक व्यक्ति का दो स्थान पर नाम न रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यूपी सिंह ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुये विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उप जिला मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में लोकगायक शिवलाल गुप्ता व रामलखन के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित गीत सुना कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा आर्यकन्या, सुंदरमुंदर स्कूल सहित अन्य कई स्कूल के छात्र/छात्राओं के द्वारा गीत व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदाता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सिटी महेंद्र मौर्य के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता के लिए निकली रैली
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज से सोमवार को सुबह छात्र/छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता पर एक विशाल रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र/छात्राओं के साथ रैली में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्टृ्रेट के साथ अन्य अधिकारियों ने काफी दूर तक बच्चों के साथ चल कर छात्र/छत्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

फोटो-
सिटी ब्लाक कर्मियों को मतदाता दिवस पर दिलायी शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को सिटी ब्लाक कर्मियों केेे शपथ दिलाई गयी। एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र कुमार बिंद ने लोकतंत्र के मजबूती के लिए सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाया। ब्लाक परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण में एडीओ कॉपरेटिव धर्मेंद्र कुमार, जेई एमआई उपेंद्रनाथ, दीपा, अर्चना यादव, विवेक श्रीवास्तव, जयप्रकाश, शिवकुमार पांडेय, उबैदुर्रहमान, शिवानंद यादव के अलावा समस्त ग्राम पंचायत, विकास अधिकारियों के अलावा तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
सीखड़, नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम एक दिवसीय शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ब्रजेश मौर्य के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्या प्रो. मृणालिनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ ब्रजेश मौर्य ने स्वयं सेवकों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ नरेंद्र प्रताप गुप्ता ने मतदान एवं डॉ अभय यादव ने स्वच्छता के महत्व पर स्वयं सेवकों को जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक डॉ दिनेश यादव, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. नीलम यादव, डॉ. महेंद्रनाथ, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. पीएन सिंह, डॉ. अन्नू सिंह, डॉ .मृत्युजंय एवं समस्त छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
मतदाता दिवस पर एसपी ने दिलाया शपथ
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं व पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाया। एसपी ने शपथ दिलायी कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति , समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें