फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वीरेंद्र और साक्षी को मिला ऑल ओवर चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
वार्षिक क्रीड़ा समारोह में अतिथियों के साथ पुरस्कृत छात्राएं
विज्ञापन
- दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का समापन
विज्ञापन


लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह वीरेंद्र और साक्षी को ऑल ओवर चैंपियल का खिताब मिला। पुरस्कार वितरण के साथ शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में वीरेंद्र कुमार पाल और बालिका वर्ग में साक्षी दुबे ने ऑल ओवर चैंपियन का खिताब दिया गया0।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का विकास करते है। उन्होंने खिलाड़ियों को लक्ष्य तय कर निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ज्योति मौर्य प्रथम, कल्पना द्वितीय और जागृति तृतीय रहीं। 200 मीटर की दौड़ में काजल प्रथम, प्रीति द्वितीय और कल्पना तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में साक्षी प्रथम, कल्पना द्वितीय और ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रांजल प्रथम, विद्या कुमारी द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। चक्र प्रक्षेप में भी प्रांजल अव्वल रहीं। भाला फेंक में श्रेया मिश्रा प्रथम रही, जबकि कुर्सी दौड़ में ममता ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वीरेंद्र प्रथम और अरुण द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में वीरेंद्र ने फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में रविदास प्रथम रहे। लंबी कूद में वीरेंद्र प्रथम और ऊंची कूद में नीरज अव्वल रहे। गोला प्रक्षेप और चक्र प्रक्षेप में सत्यम यादव ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शिवधर सिंह के नेतृत्व में डॉ. देवेंद्र नाथ गिरी, डॉ. राम प्रकाश पाल, डॉ. अंबेश्वरी पांडेय, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सरिता मिश्रा, डॉ. शिवांगी पांडेय ने प्रतियोगिताओं बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख नरेंद्र गिरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव, डॉ. लाल बहादुर मौर्य, तूफानी लाल यादव, सुभाष पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन डॉ. देवेंद्र नाथ गिरी तथा आभार क्रीड़ा प्रभारी शिवधारा सिंह ने व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें