फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में मारपीट से अफरातफरी

Thu, 04 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरकछा स्थित बीएचयू के व्याखान कक्ष संकुल में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम दिशा के दौरान बीकाम व बीएससी के छात्रों में नृत्य करने को लेकर  विवाद हो गया।
विज्ञापन


बीकाम के छात्रों ने बीएससी के छात्रों के साथ मारपीट कर शुरू कर दी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। नाराज अरावली हास्टल के छात्र कार्यक्रम का बहिष्कार कर बाहर आ गए।

स्थिति बिगड़ती देख परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर देहात कोतवाल शफीक अहमद व कई प्रोफेसर पहुुंचे और छात्रों को समझा-बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया
विज्ञापन


लेकिन धरने पर बैठे बीएससी के छात्र उनको पीटने पर आमादा रहे। बाद में बीकाम के छात्रों ने बीएससी के छात्रों से मांफी मांगी तब मामला शांत हुआ।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रतिभा दिखाने पर बीएचयू में होने वाले कार्यक्रम के लिए चयन किया जाता है।

इसी दौरान नृत्य करने को लेकर बीकाम एवं बीएससी के छात्रों के बीच विवाद हो गया। मामला नोकझोंक से बढ़ कर हाथापाई तक जा पहुंचा। इतना ही नहीं इस दौरान एक छात्र को पीट कर घायल भी कर दिया गया।

छात्रों  के दो गुटों के आमने-सामने होने पर अफरा तफरी मच गई। नाराज बीएससी के छात्र कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल आए और दोषी छात्रों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

साथ ही कहा कि अगर कालेज प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो वह लोग बाहर निकलने पर उनकी पिटाई खुद करेंगे। पुलिस को सूचना देते हुए कई

प्रोफेसर वहां पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को समझाने बुझाने में जुट गए, लेकिन वह कार्रवाई होने के बाद धरना समाप्त करने की बात कही। इसपर दोबारा बातचीत चली जिसमें बीकाम के छात्रों द्वारा माफी मांग लेने पर नाराज छात्र मान गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें