कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड मोहल्ले में चोरों ने एक घर में 18 हजार की नकदी समेत चार लाख रुपए के आभूषण और अन्य सामान पार कर दिए।
आभूषण और सामान गृह स्वामी की बेटी की तीन बाद होने वाली शादी के लिए घर में रखे गए थे। सूचना पर पहुंचीे पुलिस ने मामले की जानकारी हासिल की।
जंगीरोड मोहल्ला निवासी विनोद कुमार के पुत्र धीरेंद्र अग्रहरी की शादी 19 जनवरी को थी जबकि बेटी की शादी छह फरवरी को होनी है। परिवार के लोग बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए सामानों को जुटा चुके थे।
मंगलवार की रात सभी अपने अपने कमरे में सोए थे। देर रात पहुंचे चोर विनोद कुमार के कमरे में घुस गए और आलमारी व बक्से को तोड़ कर उसमें रखा 17 हजार 500 रुपया नगद,
दो सोने की अंगूठी, सोने की आठ जोड़ी बाली, सोने का हार, एक सोने की चेन, सोने की छह नग कीलऔर कीमती कपड़ों समेत अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी तब परिवार
को हुई जब भोर में विनोद की पत्नी नीलम की नींद खुली। कमरे में सामान विखरा देख वह शोर मचाने लगी।
परिवारीजनों ने बताया कि छानबीन करने पर लगता है कि छत के रास्ते चोर आंगन में आए और विनोद के कमरे में घुसकर सामान चुरा ले गए।