विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी।
- फोटो : mirzapur
मुुगलसराय से कोयला लोड कर दादरी जा रही मालगाड़ी मंगलवार की सुबह नौ बजे विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने के कारण दो भागों में बंट गई। इससे करीब 45 मिनट तक अप लाइन पर परिचालन बाधित रहा। दो भागों मालगाड़ी बंटने की खबर लगते ही रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी व आरपीएफ ने कर्मचारियाें को बुला कर मालगाड़ी के डिब्बों को जुड़वा कर नौ बजकर 45 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया।
मंगलवार की सुबह मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास से कोयला लोड कर एक मालगाड़ी दादरी जा रही थी। 54 वैगन वाली मालगाड़ी मंगलवार की सुबह करीब आठ बजकर 53 मिनट पर जैसे ही विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंची वैसे ही उसका कपलिंग टूट गया। इससे वह दो भागों में बंट गई। दो भागों में गाड़ी बंटते ही एक हिस्सा काफी आगे तक निकल गया। इसको देखते ही तत्काल स्टेशन मास्टर ने चालक व गार्ड को सूचना देकर गाड़ी रुकवाई ।
सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारियों और आरपीएफ ने बोगियों को जुड़वा कर रवाना कराया।