दीपावली पर्व पर इस बार माता विंध्यवासिनी के दिव्य धाम में खास तौर पर साज सज्जा की गई है। हर ओर आकर्षण है और हर कोई इस ओर खींचा चला आ रहा है।
बताते चलें कि विंध्य कॉरीडोर के आकर्षण का साथ देने वाली ये दीवाली भी खास है लिहाजा खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर के परिक्रमा पथ के साथ मुख्य परिसर और शिखर की ओर भी लाइटिंग है।
मिर्जापुर में इस बार मां विंध्यवासिनी के दिव्य धाम की भव्य सजावट की गई है। माता के दरबार की अद्भुत छटा हर किसी को अपनी ओर खींच रही है। माता का दरबार झालरों से जगमग है और हर किसी के आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस बार की दीपावली पर पहला मौका है जब माता का दरबार सजा संवरा दिखाई दे रहा है। विंध्य धाम की छटा हर किसी की निगाहों में है लिहाजा हर कोई यहां की ओर खींचा चला जा रहा है।
बताते चलें कि इस बार विंध्य धाम की पहली दीपावली है। भक्त यहां देवी दर्शन के साथ आकर्षण का भी अनुभव कर रहे हैं। झालरों की रौशनी धाम को और भी सुसज्जित कर रही है। परिक्रमा पथ से लेकर मंदिर धाम में विशेष सजावट का काम किया गया है।