फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने पालतू कुत्ते को मारी गोली: लाइसेंसी बंदूक समेत हिरासत में लिया गया आरोपी, नशे में की थी वारदात

Mon, 28 Oct 2024 02:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक शख्स ने नशे में अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को गोली मार दी, जिससे वह मर गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के भिलगौर गांव में पड़ोसी ने पालतू कुत्ते को गोली मार दी। इससे कुत्ता मर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शनिवार को देर रात में हुई।

विज्ञापन


यह है मामला
जिगना थाने के भिलगौर गांव निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि पड़ोसी भीम सिंह ने शनिवार की रात करीब 10 बजे लाइसेंसी बंदूक से उनके पालतू कुत्ते को गोली मार दी। इससे कुत्ता मर गया। जब पूछने गए तो गोली मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी भीम सिंह को पकड़कर लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया।

क्या बोली पुलिस
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि कुत्ते को गोली मारे जाने के मामले में भीम सिंह पर जानवर को मारने आदि समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर शराब के नशे में कुत्ते को गोली मारने का आरोप है। बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें