फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेरा थाना, पैसा ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ गांव निवासी ग्रामीणों ने चिटफंड कंपनी के एक बिचौलिए पर हजारों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाने का घेराव किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शेरुआ गांव निवासी रमेश प्रजापति ने पांच वर्ष में धन दोगुना करने के लिए एक चिटफंड कंपनी के नाम से हजारों रुपये ले लिए। समय पूरा होने पर धन की मांग की जाने लगी तो टालमटोल करने लगा। अब वह पूरी तरह से इंकार करने लगा है। पटेहरा चौकी पर सुनवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन कर घेराव किया। प्रदर्शन करने वालों में राकेश, शियराम, शिवप्रसाद, लल्लू, महेन्द्र, बाबूलाल, संतोष, रामलाल, श्यामलाल, मनोज, मुरली, रमेश, मंजू, रंगिता, सिताबी, रुचि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें