फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्रामीणों ने आवास, शौचालय और जलभराव के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के प्रत्येक विकास खंड के दो-दो गांवों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें ज्यादातर गांवों में जलभराव, सड़क, आवास और शौचालय के मुद्दे लोगों ने उठाए। कई मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। बाकी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन

सिटी ब्लाक क्षेत्र के दुल्लहपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। बारिश के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में कीचड़ से सने मार्गो पर इंटरलाकिंग और नाले बनवाने की मांग की। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी श्यामधर तिवारी ने अघौली में ग्रामीणों की फरियाद सुनी। गांव में बस्ती के बीच जमींन से मात्र कुछ उंचाई पर रखे खतरा बने ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन तार को अन्यत्र हटाने की मांग की गई।
इसके अलावा कुछ ग्रामीणो ने आवास और शौचालय की मांग की। चौपाल में ग्राम प्रधान दीपक बिंद, रोजगार सेवक कमलेश बिंद सहित अन्य मौजूद रहे। हलिया, अहुगी कला में एडीओ एसटी सुशील कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा निस्तारण का भरोसा दिया। ग्राम चौपाल में पेयजल पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय नाली, चकरोड़ की मांग की। अहुगी कला में ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। इस दौरान प्रधान शिव बाबू सेठ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजगढ़ ब्लाक क्षेत्र के बभनी में ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों को पेंशन, पीएम सम्मान निधि, आयुषमान कार्ड, सामूहिक विवाह व जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आनंद सिंह, सचिव रजनीश कुमार राजेंद्र प्रसाद सिंह, जैनेंद्र कुमार रॉव, राकेश कुमार यादव आदि रहे।
छानबे ब्लाॅक के महडौरा व खैरा मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। महडौरा में सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार सिंह व एडीओ आई एस बी श्याम कुमार सिंह तथा खैरा में सचिव अपेक्षा यादव ने लोगों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें