चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के पक्का पुल बालू घाट छोर से शुक्रवार को दोपहर बाद एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दिया। घाट किनारे मौजूद मछुवारे नाव लेकर पहुचे, तब तक महिला डूब गई। मछुवारों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के साथ तलाश शुरू कराई लेकिन उसका पता नहीं चला।
थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासिनी बैजंती देवी (49) पत्नी शंकर सुबह घर से चुनार से दवा लेने और बैंक का काम बताकर निकली थी। दोपहर बाद वह चुनार पक्का पुल पर जाकर गंगा में छलांग दी। पुल पर पड़े झोले से मिले आधार कार्ड व बैंक पास बुक से उसकी शिनाख्त हुई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर परिजन पहुचें। महिला के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि मां का तबीयत खराब रहती थी। इस वजह से वह उलझन में रहती थी। जान देने के उद्देश्य से उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि गोताखोरों से तलाश कराया जा रहा है।