फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्रामीणों ने उठाए आवास, शौचालय और पानी के मुद्दे

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो--- ग्राम चौपाल में जमालपुर में मौजूद ग्रामीण।- संवाद। - फोटो : गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 12 विकास खंड के 24 ग्राम पंचायत में शुक्रवार को हुई ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, शौचालय और पीने के पानी की समस्याओं को लेकर हर घर नल से जल का मुद्दा उठाया। मौजूद अधिकारियों की उपस्थिति में कुल 57 शिकायतें आईं। जिला विकास अधिकारी डॉ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

जमालपुर, खंड विकास अधिकारी डाॅ. रक्षिता सिंह ने जमालपुर में ग्रामीणों की शिकायत सुनीं। पात्र लाभार्थियों से समय पर पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) शनि सिंह ने किसानों को आधार कार्ड, खतौनी व मोबाइल नंबर के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कराने की बात कही। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजन सिंह ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। सिटी, ब्लाॅक क्षेत्र के अर्जुनपुर पाठक और दुल्हपुर में नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। दोनों ग्राम पंचायत में आवास, शौचालय, पेंशन, नाली व खडंजा के मुद्दे छाए रहे। दुल्हपुर में सीडीओ विशाल कुमार ने बीडीओ सिटी को समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया। चौपाल में बीडीओ मुनीश कुमार सिंह, सचिव दिनेश कुमार सहित संबंधित ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सीखड़, कुसहा में जिला सेवा योजन अधिकारी,ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। ग्राम प्रधान विद्यावती सिंह, सचिव मुकेश मिश्र, बंटी सिंह रहे। पड़री, पहिती में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे शबरु एवं लालजी ने परिवार रजिस्टर नकल की मांग की वहीं नंदन ने आवास मजदूरी की मांग की। पसैंया डगमगपुर सहायक विकास अधिकारी मनोहर लाल तथा सचिव अखिलेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। जिगना, छानबे क्षेत्र के हरगढ में नोडल अधिकारी जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन अरुण मिश्रा व सचिव अमर बहादुर सिंह ने शिकायत सुनी। प्रधान सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने विकास कार्यों की जानकारी दी। सुनील कुमार, रमाशंकर व सुमित्रा देवी सहित कई लोगों ने आवास शौचालय व खराब हैंडपंप बनवाने की मांग उठाई। कोठरा कंतित में सहायक विकास अधिकारी आईएसबी श्याम कुमार सिंह ने जन समस्याओं को सुना। प्रधान विमला सिंह, सचिव अखिलेंद्र राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें