फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां क्षेत्र के मुर्दहवा नाले पर पुल निर्माण कार्य एक सप्ताह से बंद पड़ा है, जबकि शिलान्यास पिछले वर्ष जून महीने में किया गया था। शिलान्यास के लगभग पांच महीने बाद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के खंड-2 की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया। पुल निर्माण की धीमी प्रगति से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन मिलाया गया तो उनका मोबाइल फोन नहीं उठा। इससे ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक पुल के निर्माण के लिए पचास फीसदी कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। धीमी गति से निर्माण कार्य होने के चलते बरसात से पहले काम पूरा हो पाने की संभावना अब कम ही नजर आ रही है। बरसात होने पर इस मार्ग से आवागमन बंद होने की संभावना बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अदलहाट से ओड़ी, देवरिला, गौरी, गुलौरी, बियार भाई मार्ग होते हुए कंचनपुर को जोड़ने वाला यह जमालपुर विकास खंड का प्रमुख मार्ग हैं। चौबीस घंटे लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पुल निर्माण के लिए रपटा तोड़े जाने के बाद लोगों को आने-जाने के लिए बगल में ही मिट्टी डालकर कार्यदायी संस्था की तरफ से अस्थाई रास्ता बनाया गया है। जिसमें जल निकासी के लिए सिर्फ तीन फीट व्यास का एक पाइप लगाया गया है। जिससे बरसात के दिनों में पानी निकल पाना संभव नहीं है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से आस-पास के गांवों के लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संबंधित विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रदर्शन करने वालों में चौधरी रमेश सिंह, शिवाजी सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह, अरुण सिंह, अमित सिंह, रोशन सिंह, विजय नारायण सिंह, राकेश सिंह, अशोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें