फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों के बीच बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आमघाट, नुआंव मार्ग पर अर्जुनपुर-परमानपट्टी के मध्य सड़क पर तीन से चार फीट तक गड्ढे हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों के यहां कई बार-बार गुहार लगाकर हार चुके ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क के बीचोबीच बने गड्ढों में बैठ कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हरिहरपुर चौराहा से बीरशाहपुर मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क पर दुर्गापुर तक कई जगह छोटे -बड़े गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह सड़क के बीचोबीच बस्तियों के आसपास पानी भरा हुआ है। इसके चलते वाहन सवारों व पैदल आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण व वाहन सवार तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी का चक्कर लगाकर आने-जाने को विवश हैं। मामूली बारिश में भी मार्ग की हालत नारकीय हो जाती है, जबकि इस रास्ते पर एक प्राइवेट विद्यालय के साथ ही प्राथमिक विद्यालय मौजूद है। सड़क पर तीन से चार फीट तक बने गड्ढों में बारिश के दिनों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग में कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें