फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुष्टाहार नहीं बंटने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के जिगना गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र में नवंबर माह का पुष्टाहार नहीं बांटे जाने से नाराज लाभार्थियों ने हंगामा किया। केंद्र पर पहुंची महिलाओं ने आंगनबाड़ी समूह के अध्यक्ष से विवाद कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला रफा-दफा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुष्टाहार वितरण नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि खाद्यान्न उठाने के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र पर वितरित नहीं किया गया। पुष्टाहार पाने से लाभार्थी वंचित हो गए। आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र में पुष्टाहार वितरण में धांधली की जा रही है। आरोप लगाया कि विकासखंड जमालपुर से खाद्यान्न वितरण के लिए उठान कर लिया गया है, परंतु उसका वितरण नहीं किया गया। जबकि इस केंद्र से सौ बच्चों तथा नौ गर्भवती महिलाओं को खाद्यान्न का वितरण किया जाना है। आरोप लगाया कि खाद्यान्न में दाल, दरूआ, रिफाइंड का पाउच की कालाबाजारी की जा रही है। ग्रामीणों ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर पहुंचकर हंगामा किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समूह के अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इस मामले में क्षेत्रीय सुपरवाइजर शशि ने बताया कि जून माह में ग्राम प्रधान द्वारा दलिया तथा तेल उठा लिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रधान के बीच विवाद चल रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें