फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र मेला क्षेत्र को रखें प्लास्टिक मुक्त : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में बुधवार को मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को विंध्याचल नवरात्र मेला क्षेत्र के तीनों मंदिरों, प्रमुख मार्गों, गलियों से सफाई अभियान चलाकर वहां फेंके गये प्लास्टिक की पन्नियों को हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि किसी दुकानदार द्वारा प्लास्टिक का उपयोग जा रहा है तो उसके खिलाफ अधिकारी कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेला क्षेत्र में निजी वाहन स्टैंडों के संचालकों को कड़ी हिदायत दें कि यात्रियों से मनमाना शुल्क न लेकर नगर पालिका द्वारा निर्धारित शुल्क ही वसूल करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया कि संक्रामक बीमारियों व डेंगू आदि के रोकथाम के लिए पूरे मेला क्षेत्र में फागिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव अभी से शुरू कराएं। इस कार्य में नगर पालिका का भी पूरा सहयोग लेने की हिदायत दी। छुट्टा पशुओं को पकड़ने, मेला क्षेत्र के अलावा सभी गलियों, नालियों, सड़कों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से सफाई कर्मियों की तैनाती, गंगा किनारे के घाटों तक आवागमन वाले स्थल से दूर अस्थायी शौचालयों के निर्माण, महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए स्थान निर्धारण, अष्टभुजा कालीखोह अमरावती चैराहा, रेहड़ा रेलवे अंडर बिज, गेरूआ तालाब, मोतिया तालाब, त्रिकोण मार्ग, तीनों प्रमुख मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही बैरीकेडिंग, पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती आदि के बारे में भी जानकारी ली।
अपर जिलाधिकारी व सुपर मेला मजिस्ट्रेट ने उन्हें मेला क्षेत्र के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र के प्रमुख सड़कों व गलियो में बेहतर ढंग से सड़कों की मरम्मत कराकर गढ्डामुक्त कराएं। उन्होंने परिक्रमा पथ एवं उससे जुड़ी प्रमुख सड़कों पर विंध्य काॅरिडोर के निर्माण की प्रगति की भी राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से जानकारी ली। मंडलायुक्त ने विद्युत व्यवस्था, अतिक्रमण अभियान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, रोडवेज बसों के संचालन, रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की अनुमानित संख्या के बारे में सूचना, यात्री शेड, पर्यटन विभाग द्वारा कराये जाने वाले कार्यों, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि मेला शुरू होने से पूर्व सारी व्यवस्था करा ली जाएगी। बैठक के बाद मंडलायुक्त व उप पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर, पक्का घाट मार्ग, न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी व परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें