चुनार। विकास खंड नरायनपुर के सभागार में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में 32 करोड़ की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में क्षेत्र पंचायत में कराये जाने वाले विकास कार्यो हेतु क्षेत्र पंचायत विकास एवं नियोजन समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा किया गया। जिसमें राज्य वित्त 15 वां वित्त, मनरेगा शौचालय, आवास, आदि सम्मलित है। बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय के लिए विकास खंड परिसर में भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया बजट अनुमोदन के संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों का रोस्टर वार आठ जून से 12 जून तक बैठक आयोजित कर विकास कार्यो के प्रस्ताव प्राप्त किये गये थे। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख छांगुर कन्नौजिया ने की। इस दौरान नियोजन समिति के सदस्य उर्मिला देवी अवधेश कुमार निषाद आदि उपस्थित रहे विभागीय स्तर पर लेखाकार सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे। नियोजन समिति की बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने किया।