फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 346 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वर्चुअल के माध्यम से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को उनके गांव में ही शपथ ग्रहण कराया गया। जिले में 809 ग्राम पंचायतों में संगठित 644 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को विभिन्न विकास खंड को मिलाकर कुल 346 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। डीपीआरओ अरविंद कुमार ने बताया कि शेष वंचित ग्राम प्रधानों का बुधवार को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

87 ग्राम पंचायत वाले सिटी विकास खंड में संगठित 75 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को 40 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने शाहपुर चौसा में प्रधान सविता सिंह, भटौली में नरायन, दिलमन देवरिया में मंशा देवी, अर्जुनपुर पाठक में मनोरमा, अनंतरामपट्टी में बृजेंद्र कुमार मिश्र और संडवा में प्रभावती देवी को ग्राम प्रधान पद का शपथ दिलाया। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी कौशलेंद्र राय ने छीतपुर में चिरौंजी, अमाई मं नीलू सिंह, बिकना में विक्रांत मौर्य, टांड में मालिका प्रसाद व समोगरा में मालती देवी को ग्राम प्रधान के लिए शपथ दिलायी। ग्राम पंचायत अधिकारी सुजीत सिंह ने भेवरकरमपुर ग्राम प्रधान विनोद कुमार मौर्य को शपथ दिलाया। खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने बताया शेष ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ-ग्रहण कराया जाएगा। जिगना: विकास खंड छानबे ब्लॉक में मंगलवार को 35 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र द्विवेदी ने वर्चुअल के माध्यम से दिलाई। विजयपुर में प्रधान शहीदाबानो, रायपुर में संतोष कुमार तिवारी, बबुरा में आनंद मोहन सिंह, गौरा में बेंचन सिंह, मनिकठा में कमलेश बिंद, चडेरुचौकठा में रमाशंकर यादव, देवरी में प्रतिभा सिंह, गाजीपुर में शिवलषन बिंद, बरीदुबे में रंजिता, जिगना में सुरेंद्र प्रताप सिंह, चेहरा में संगीता देवी सहित अन्य कुल 35 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को शपथ-ग्रहण कराया गया। चील्ह: विकास खंड कोन के 44 ग्राम पंचायतों में से 39 ग्राम पंचायतों में शपथ- ग्रहण कराया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने शपथ-ग्रहण पर नजर रखी। पांच ग्राम पंचायतों में कोरम के अभाव में शपथ ग्रहण नहीं हो सका जिसमें मल्लेपुर, सागरपुर, रामपुर ,धौरहरा ,करेरुआ ग्राम पंचायत शामिल हैं। लालगंज: डीसी मनरेगा मो. नफीस ने 35 ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य गणों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें लालगंज ,पतुलकी नरैना कला समेत 35 ग्राम पंचायतों के शपथ-ग्रहण में शामिल हुए। हलिया: 62 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष पहले दिन मंगलवार को 32 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को बीडीओ रामदरश चौधरी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों को एक साथ शपथ-ग्रहण कराया। पहले दिन ग्राम पंचायत हलिया, गजरिया, ददरी, गलरा, नौगवां, खुटहां, महुगढ, मतवार, फुलियारी, पटपरा, सहित 32 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों ने शपथग्रहण किया। पड़री: क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी उषा पाल ने मंगलवार को जूम एप के माध्यम से 46 ग्राम प्रधान व 614 ग्राम पंचायत सदस्यो को जूम एप के माध्यम से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजगढ़: 83 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के सापेक्ष 79 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल शपथ-ग्रहण कराया। पटेहरा: 50 ग्राम पंचायतों में से 32 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाया गया। वहीं 18 ग्राम प्रधानों के पास सदस्यों का बहुमत न होने से शपथ नहीं हो पाया। कछवां: मझवां विकास खंड के 40 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत एवं सदस्यों का शपथ- ग्रहण कराया गया। सीखड़: विकासखंड में 35 ग्राम पंचायतों में से 12 ग्राम पंचायत रुदौली, कुशहां, केलाबेला, आराजी लाइन सुल्तानपुर, डोमनपुर, खानपुर, सीखड़, विदापुर, धनैता, रामगढ़ कला, केला बेला, मगरहा के ग्राम प्रधानों को नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी मेवालाल ने ब्लॉक मुख्यालय सीखड़ से वर्चुअल के माध्यम से शपथ-ग्रहण कराया। शेष 11 ग्राम प्रधानों को बुधवार 26 मई को शपथ कराया जाएगा। प्रभारी वीडियो केके सिंह ने बताया कि सीखड़ विकास खंड में 322 सदस्य निर्वाचित हुए हैं तथा 121 सदस्य कम है। जमालपुर विकास खंड के 99 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष पहले दिन मंगलवार को 85 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को जिलाधिकारी के द्वारा नामित खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने अपने कार्यालय से लैपटॉप के माध्यम से वर्चुअल गूगल जूम मीट से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों को एक साथ शपथग्रहण दिलाया।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्य पंचायत भवन या सामुदायिक भवन या कमन सर्विस सेंटर के माध्यम से जुड़कर शपथ ग्रहण में भाग लिया पहले दिन ग्राम पंचायत देवरिया मठना धारा सहेवा जमालपुर डोहरी जगदीश पुर सहित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों ने शपथग्रहण किया है। बीडीओ ने बताया कि पहले दिन 85 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों ने वर्चुअल गूगल जूम मीट के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर शपथग्रहण किया है। शपथग्रहण ले चुके नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रपत्र भरकर कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें