फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक पूरी हुई लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेवां गांव स्थित रेलवे लाइन के किनारे से गुजरी इंडियन ऑयल कारपोरेशन की लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त करने का कार्य मंगलवार की शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

सुबह विभागीय कर्मियों ने पाइप लाइन के बीच में लगे चोक वाल्व को निकालकर उसके स्थान पर लोहे की प्लेट रखकर वेल्डिंग कर दिया। मौके पर कार्य करा रहे इंडियन आयल कारपोरेशन अलीनगर के मेंटेनेंस इंजीनियर आकाश कुमार और असिस्टेंट मैनेजर शिवम दीक्षित ने बताया कि पाइप लाइन में तेल चोरी की नीयत से सेंधमारी की गई थी। पाइप लाइन से चोक वाल्व को निकालकर लीकेज बंद करने की व्यवस्था के तहत पाइप लाइन पर मोटी लोहे की प्लेट रखकर उस पर वेल्डिंग करा दिया गया है। बताया कि शाम छह बजे से पाइप लाइन से आपूर्ति शुरू करा दी गई है। बताते चलें कि रविवार की रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोतवाल गोपालजी गुप्ता बरेवां से आगे की ओर जा रहे थे कि उन्हें डीजल की गंध महसूस हुई। जब वह रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे तो देखा कि तेल का रिसाव हो रहा था। इसके बाद कोतवाल ने स्थानीय अधिकारियों और इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारियों को सूचना दी और मौके पर स्थानीय और विभागीय अधिकारी रात में ही पहुंचे थे। सोमवार को जांच पड़ताल के लिए पाइप लाइन के पास जब जेसीबी से खुदाई हुई तो पाइप लाइन में चोक वाल्व लगा मिला था। इसके बारे में विभागीय अधिकारियों ने चोरी के उद्देश्य से सेंधमारी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें