फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में बंदी ने पी लिया सिंदूर

Tue, 12 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
न्यायालय में पेशी पर आए हत्या के आरोपी बंदी ने सोमवार की दोपहर 12 बजे कोर्ट परिसर में आत्महत्या करने के लिए सिंदूर पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पड़री थानाक्षेत्र के भिलगों निवासी श्रीप्रकाश हत्या के आरोप में 2013 से जिला कारागार में निरुद्ध है। सोमवार को वह जेल के 54 बंदियों के साथ न्यायालय में पेशी पर आया था। दोपहर करीब 12 बजे उसने कोर्ट परिसर में सिंदूर पी लिया। पुलिस ने बंदी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बंदी ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल
सका है। 

ओपी कटियार, जेल अधीक्षक, जिला कारागार ने बताया कि बंदी के पास कहां से सिंदूर आया, इस बारे में जानकारी नहीं है। यह बंदी ही बता सकता है। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें